अमरोहा। ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। मृतक की जेब से पैनकार्ड मिला जिस पर कमल कुमार लिखा हुआ है। उसका पता स्पष्ट नहीं हो सका है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह हादसा मंगलवार की सुबह देहात थाना क्षेत्र में कैलसा रेलवे स्टेशन के पास हुआ। यहां लोगों ने रेलवे लाइन पर युवक का शव पड़ा देखा। थोड़ी ही देर में वहां लोगों की भीड़ लग गई। मृतक की शिनाख्त करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना मिलते ही पुलिस जीआरपी आ गई। शव की तलाशी ली गई तो उसके कपड़ों में एक पैनकार्ड मिला। जिस पर युवक का नाम कमल कुमार लिखा मिला है। इसके अलावा कोई कागजात नहीं मिला है। ट्रेन का टिकट भी नहीं मिला है। आशंका है कि युवक की रात में किसी समय ट्रेन से कटकर मौत हुई है। शिनाख्त न होने पर जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।