अमरोहा। रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी और यंग बॉयज क्रिकेट एकेडमी हल्द्वानी के बीच खेली जा रही सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला गया। जिसे यंग बॉयज क्रिकेट एकेडमी हल्द्वानी ने चार विकेट से जीता।
रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी के ग्राउंड पर खेले जा रहे मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी 36.4 ओवर में मात्र 162 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए देव पैसल ने 43, हर्ष सिंह ने 19, कैफ ने 20 रन बनाए। यंग बॉयज़ क्रिकेट एकेडमी के लिए चिराग और दीपांशु रावत ने 3-3, राकेश बिष्ट ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए यंग बॉयज क्रिकेट एकेडमी ने 38.4 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम के लिए आयुष सिंह ने 46, करन सिंह ने 34, लोकेश ने 23 रन बनाए। रुक्मणी के लिए देव पैसल ने 3, मोहम्मद अरीब ने 2 विकेट लिए।
मैन ऑफ द मैच चिराग को चुना गया। अंपायर मोहम्मद अहमद रजा, मोहम्मद सायम रहे जबकि स्कोरर कौनैन रहे। मैच के दौरान कोच मोहम्मद हसीन, कमल सिंह, सुरजीत, सुमित मंडल, चेतन, मोहम्मद अहमद आदि मौजूद रहे।