फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथी को बचाने के प्रयास में नहर में डूबा

Sun, 14 May 2017 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
हुगली नदी - फोटो : Pintrest
विज्ञापन
दोस्तों के साथ रामगंगा पोषक नहर में नहाने गया एक युवक उनको बचाने के चक्कर में खुद ही डूब गया। शोर मचाने पर मौके पर पहुचे ग्रामीणों ने उसकी तलाश की लेकिन अगम जलस्तर में उसका कोई पता नहीं लग पाया। पुलिस ने शेरपुर गांव केे पास नहर में जाल लगा दिया है। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


 दिल्ली की श्रीराम कालोनी के राजीव नगर निवासी आबिद पुत्र निजामउददीन (27) साल की शादी थाना क्षेत्र के गांव पपसरी खादर निवासी शाहिद की पुत्री के साथ हुई थी। वह दिल्ली में फ्लैक्स बोर्ड का काम करता है। शनिवार को वह अपनी ससुराल आया हुआ था।

नगर के मुहल्ला चामुंडा निवासी मकसूद व शोएब भी दिल्ली में फ्लैक्स बोर्ड का काम करते हैं और उनकी आबिद से दोस्ती है। आबिद ससुराल से उनके पास आया हुआ था। बातचीत के क्रम में तीनों रामगंगा पोषक नहर में नहाने के लिए चल दिए।
विज्ञापन


बताया जाता है कि मकसूद व शोएब नहर में नहाते समय गहरे पानी में चले गए। यह देखकर आबिद नहर में कूद गया। मकसूद व शोएब तो किसी तरह किनारे आ गए लेकिन आबिद तेल बहाव में बह गया। दोस्तों ने शोर मचाकर मदद की गुहार लगाई।

लोगों ने उसको बचाने का प्रयास किया लेकिन गहरे जल व तेज बहाव की वजह से उसका पता नहीं लगा। ससुराल पक्ष के लोग भी रोते पीटते मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंची लेकिन अंधेरा होने की वजह से कोई लाभ नहीं हुआ। पुलिस ने शेरपुर गांव के पास नदी में जाल लगा दिया है।

मंडी धनौरा। पूर्व ब्लाक प्रमुख व भाजपा नेता परम सिंह के अनुज जनम सिंह का निधन हो गया है। उनके निधन पर भाजपा समेत कई लोगों ने शोक व्यक्त किया है। उनका तिगरी तट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें