फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूगल से सूचना ले सकते हैं, ज्ञान नहीं : डीआईओएस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। शिक्षण में नवाचार के लिए राजकीय इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय शिक्षण अधिगम प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। इसमें जिलेभर के अलग-अलग विषयों के शिक्षकों ने शिक्षा में नवाचार के मॉडल प्रस्तुत किए। बेहतर मॉडल वाले शिक्षकों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

बच्चों को शिक्षित करते समय शिक्षा के नए तौर तरीकों को प्रदर्शित करने के लिए समय-समय पर टीएलएम मेले का आयोजन किया जाता है। टीएलएम यानी शिक्षण अधिगम सामग्री के तहत बच्चों को खेल-खेल में शिक्षित करने के लिए नए-नए उपाय सुझाए जाते हैं। इसके लिए पहले विद्यालय स्तर पर टीएलएम प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था। वहां बेहतर प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को जिला स्तरीय प्रदर्शनी में अपने शिक्षण माॅडल प्रस्तुत किए। पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल करने वाले शिक्षकों को सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम में डीआईओएस विष्णु प्रताप सिंह ने कहा कि गूगल से केवल इंफोर्मेशन ली जा सकती है, लेकिन ज्ञान नहीं लिया जा सकता। आज के समय में शिक्षण में नवाचार की जरूरत है। शिक्षा को सरल व प्रभावी बनाने के लिए टीएलएम की आवश्यकता पर जोर दिया। कहा, शिक्षण को आधुनिक बनाने के लिए स्विफ्ट चैट एप, दीक्षा एप एवं मोब ऐप आदि प्लेटफार्म पर उपलब्ध सामग्रियों का सहारा लें। वित्त एवं लेखा अधिकारी माध्यमिक सिद्धार्थ कृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि प्रदर्शनी से एहसास हुआ कि नई पीढ़ी के शिक्षक आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर शिक्षण को सुगम एवं सरल बना रहे हैं। प्रदर्शनी के निर्णायक मंडल में राखी चौधरी, स्नेह प्रकाश पॉलिटेक्निक कटाई, डॉ. मनमोहन सिंह, डॉ. पवन कुमार गैरा, अरविंद यादव, मोहम्मद जावेद सहायक प्रोफेसर जेएस हिंदू महाविद्यालय अमरोहा रहे। प्रधानाचार्य ललित कुमार ने भी संबोधित किया। आयोजन में समारोह में जिला समन्वयक समग्र शिक्षा मदनपाल सिंह, सतीश कुमार, पवन कुमार त्यागी, देवेंद्र प्रताप सिंह, संजीव कुमार, ओम प्रकाश, स्नेहलता प्रधानाचार्या राजकीय बालिका इंटर कॉलेज का सहयोग रहा। संचालन प्रीति चौधरी व साबिया खातून ने किया।
विज्ञापन

इनका शिक्षकों टीएलएम सबसे बेहतर
अमरोहा। प्रदर्शनी में हिंदी, अंग्रेजी, गणित, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, भौतिक विज्ञान, नागरिक शास्त्र व भूगोल के शिक्षकों ने भाग लिया। हिंदी में राजकीय हाईस्कूल हसनपुर कटिया के शिक्षक अनिल कुमार, अंग्रेजी में भी यहीं के शिक्षक जगत नारायण, गणित में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की सहायक अध्यापक प्रीति चौधरी, रसायन विज्ञान में पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय इंटर कॉलेज गजस्थल की प्रवक्ता श्वेता, जीव विज्ञान में राजकीय हाईस्कूल बछरायूं के सहायक अध्यापक गोविंद कुमार, भौतिक विज्ञान में राजकीय इंटर कॉलेज बांस का कला के प्रवक्ता संदीप कुमार, नागरिक शास्त्र में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हसनपुर की प्रवक्ता विनिता यादव व भूगोल में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अमरोहा की ममता सोलंकी ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें