फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग दिवस: बच्चे, युवा और बुजुर्गों में उत्साह, घर में किया योग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को जिले के विभिन्न इलाकों में योग की धूम रही। परिवार के लोगों के साथ योग के विभिन्न आसन को आजमाया, जिसमें अनुलोम विलोम, कपालभाति, मोरासन, शीर्षासन, व्रजासन, ताड़ासन, लाफ्टर योगा समेत कई योगासन एवं ध्यान मुद्राएं शामिल रहीं। इस दौरान परिवार के बच्चों ने भी साथ दिया। महिलाओं ने भी योग किया। सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म्स पर वीडियो को शेयर किए गए। योग के जीवन में महत्व के बारे में जानकारी दी गई। कहा कि योग से शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहता है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की आशंका के चलते सामूहिक कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। इसके चलते रविवार को योग दिवस डिजीटल मोड में मनाया गया। शहर और देहात में लोगों ने वर्चुअल तरीके से योग किया गया। सोशल मीडिया एप्स के जरिए कई लोग आपस में जुड़े थे। रविवार को सुबह छह बजे के बाद घरों में हलचल शुरू हो गई। टेलीविजन ऑन कर लाइव प्रसारण देखने के लिए जुट गए। दूरदर्शन से लाइव प्रसारण शुरू हुआ। इसके बाद घरों में योग के विभिन्न आसन को किया। कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान ने भी योग किया। कहा कि योग को अपनाने से कई तरह के लाभ हैं। शारीरिक और मानसिक तौर पर मजबूती मिलती है। एसडीएम विवेक यादव ने योग के विभिन्न आसन का अभ्यास किया। नगर पालिका की अध्यक्ष शशि जैन ने कोट मोहल्ला स्थित आवास में योगाभ्यास किया। तहसीलदार मोनासिला जौहरी ने ऑफिसर्स कॉलोनी स्थित आवास में योग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें