फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हैंगिंग से हुई याचना की मौत, आरोपी पुलिस पकड़ से दूर

Thu, 18 Dec 2025 02:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांवा सादात। विवाहिता की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हैंगिंग आई है। पुलिस ने आत्महत्या को उकसाने की धाराओं में रिपोर्ट को तरमीम कर दिया है। आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव भेड़ा भरतपुर में मंगलवार सुबह विवाहिता याचना (32) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उसका शव घर की पहली मंजिल पर जाने के लिए बनी सीढ़ियों पर लोहे की रेलिंग में रस्सी के सहारे लटका मिला था। याचना कोतवाली डिडौली क्षेत्र के गांव चौबारा की निवासी थी। 2017 में उसकी शादी अरविंद से हुई थी। दंपती के पास एक सात साल का बेटा पर्व है। जांच के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मृतका के भाई हितेश चौधरी ने पति अरविंद, सास आशा देवी व ससुर महावीर सिंह पर षडयंत्र के तहत हत्या करने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
आरोप था कि पति अरविंद के एक महिला से अवैध संबंध थे। याचना इसका विरोध करती थी। इसी बात को लेकर घर में क्लेश होता रहता था। लिहाजा, तीनों ने षडयंत्र के तहत उसकी हत्या की है। लिहाजा, पुलिस ने मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। इसके बाद से आरोपी घर से फरार हो गए थे। देर शाम में आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग सामने आया था। प्रभारी सीओ शक्ति सिंह ने बताया कि हत्या की धाराओं में दर्ज रिपोर्ट को अब आत्महत्या को मजबूर करने की धाराओं में तरमीम कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद मायके पक्ष के लोगों ने मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें