फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुश्ती : रिजवान ने राजस्थान के विक्की को किया पराजित

Thu, 19 Jun 2025 01:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
उझारी (अमरोहा)।
विज्ञापन

नगर पंचायत उझारी में हजरत शेख दाऊद बंदगी रहमतुल्ला अलेह के उर्स के अवसर पर आयोजित विशाल दाऊदिया दंगल में बुधवार को भी दर्शकों को जबरदस्त रोमांच देखने को मिला।
बुधवार को सबसे चर्चित मुकाबले में जम्मू के रिजवान गनी ने राजस्थान के विक्की को रोमांचक मुकाबले में पराजित कर दिया। जिसे देखने बाद दर्शकों की तालियों गूंज उठीं। अन्य मुकाबलों में मुजफ्फरनगर के टाइगर ने पंजाब के मौसम अली को हराया, हरियाणा के रेहान ने पंजाब के वीर बहादुर को पछाड़ा। सिकरोटा के अयान ने ढबारसी के बॉबी को चित किया, जबकि नेपाल के लकी थापा ने गंगानगर के शमशेर को मात दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालन की जिम्मेदारी यासीन पहलवान पपसरा और अली पहलवान बहराइच ने निभाई। हवालदार पहलवान कन्नौज ने रेफरी की भूमिका निभाई। हालांकि, दंगल के बीच तेज बारिश शुरू हो गई, जिससे कई कुश्तियां बीच में रोकनी पड़ीं। इस मौके पर हकीम चमन, कुंवर अदनान महल, वसीम अहमद, आफाक पठान, अलाउद्दीन सैफी, कोकब इक्तेदार रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें