अमरोहा। शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर रविवार को मां महागौरी की पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं ने कन्या और बरुआ भोज कराया। घरों और मंदिरों में हवन-पूजन से वातावरण भक्तिमय रहा।
सुबह से ही घरों में पूजा-पाठ और हवन का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने नौ कन्याओं और एक बरुआ का पूजन कर उनके पैर धोए, रोली-चावल का तिलक लगाया, मौली बांधी और चुनरी ओढ़ाई। इसके बाद हलवा, पूरी, चना और मिठाई का भोग कराकर चरण स्पर्श किए और सुख-समृद्धि की कामना की। व्रत रखने वालों ने कन्या-बरुआ भोज के बाद व्रत का पारायण किया।
सोमवार को नवमी पर मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना और कन्या-बरुआ भोज के साथ नवरात्र व्रत का पारायण किया जाएगा।