मंडी धनौरा (अमरोहा)। पहलवानों के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करने के लिए भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति कार्यकर्ता दिल्ली रवाना हो गए। दिल्ली रवाना होने से पहले कार्यकर्ताओं ने रामलीला मैदान में नारेबाजी की। प्रदेश महासचिव सुमित नागर ने कहा कि सरकार को इस मामले में जनभावनाओं का सम्मान करते हुए सांसद ब्रजभूषण सिंह को पद से हटा देना चाहिए था लेकिन सरकार ने इस प्रकरण में अपनी भूमिका संदिग्ध बना ली। इस मौके पर मुजाहिद हुसैन, कल्लन सिंह, जसवंत सिंह, सतपाल सिंह, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद