अमरोहा। एएसएम बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज खाता में यूपी बोर्ड परीक्षा के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट जनपद टॉपर्स को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
बुधवार को हाईस्कूल में स्वाति जनपद में पहला स्थान, आयुषी जनपद में 9वां स्थान, गगन चाहल 10वां स्थान, इंटर में शाहरूख खान कर जनपद सूची में चौथान स्थान, हिमांशु, मुस्कान को संयुक्त रूप से 6वां स्थान मिलने पर शील्ड देकर सम्मानित किया गया। डीएम बीके त्रिपाठी ने कहा कि जिस प्रकार आपने कठिन परिश्रम करके सफलता हासिल की है। आगे भी इसी प्रकार मेहनत जारी रखें। मेहनत से अपने माता पिता व कालेज का नाम रोशन करें। प्रतिभावानों को सम्मानित करने वालो में मुख्य रूप से जिला विद्यालय निरीक्षक विष्णु प्रताप सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी गीता वर्मा, अपर जिला अधिकारी न्यायिक मायाशंकर यादव, जिला कीड़ा अधिकारी देशकांत त्यागी, प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार गुप्ता, आभा रस्तौगी द्वारा प्रशस्ति पत्र तथा शील्ड देकर सम्मानित किया गया।