फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: रजबपुर में तरणताल परिसर में करंट लगने से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रजबपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र में तरणताल परिसर में करंट लगने से हनीफ (40) की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही तरणताल पर तैनात कर्मचारी मौके से भाग निकले।
मूलरूप से लोनी गाजियाबाद के रहने वाले हनीफ पुत्र सुलेमान पिछले आठ साल से गजरौला के आजाद नगर में रहते थे। वर्तमान में हनीफ दिल्ली की चप्पल फैक्टरी में मजदूरी करता था। शुक्रवार को वह गजरौला में अपने घर आया था। हनीफ की पहली पत्नी से दो बच्चे हैं, जबकि शहनाज उसकी दूसरी पत्नी है। पहली पत्नी हनीफ के साथ नहीं रहती है। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि हनीफ दो साथियों के साथ शनिवार की शाम खाद गुजर रोड स्थित एक यगबगड़ी गांव के पास बने तरणताल में नहाने गया था। यहां तरणताल परिसर में उसकी करंट लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तरणताल पर मौजूद कर्मचारी उसे लेकर गजरौला की सरकारी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी मिलते ही तरणताल के कर्मचारी मौके से भाग निकले। करंट कैसे लगा या फिर पानी में करंट लगने से उसकी मौत हुई। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें