फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दिल्ली की ओर में जाने वाली ट्रेनों के ट्रैक के नवीनीकरण का काम शुरू

विज्ञापन
गजरौला में रेलवे लाइन से स्लीपर उठाती क्रेन। संवाद
विज्ञापन
गजरौला। दिल्ली-लखनऊ रेल मार्ग पर ट्रेनों को 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ाने के लिए ट्रैक के नवीनीकरण का काम शुरू हो गया है। 18 किमी लंबे ट्रैक के नवीनीकरण पर 1.80 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

दिल्ली-लखनऊ रेल मार्ग पर इस समय ट्रेन 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ती हैं। इस लाइन पर ट्रेनों को 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ाने की काफी समय से कवायद चल रही है। इसी कारण बीते कई साल से ट्रैक पर काम चल रहा है। रेलवे ने दिल्ली की तरफ से मुरादाबाद आने वाली ट्रेनों के ट्रैक के नवीनीकरण का काम पूर्ण करा लिया। मुरादाबाद से दिल्ली की दिशा में जाने वाली ट्रेनों के ट्रैक का काम नहीं हुआ। उस पर अभी 280 किलोग्राम के स्लीपर हैं। जिन पर 110 किमी प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार पर ट्रेन नहीं दौड़ाई जा सकती। ट्रेनों को 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलाने के लिए स्लीपर 335 किलोग्राम का होना चाहिए। ट्रेनों को 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलाने के लिए कम वजन के पुराने स्लीपर हटाकर 335 किलोग्राम के रखे जाने और ट्रैक के नवीनीकरण का काम शुरू किया गया है। सीनियर सेक्शन इंजीनियर (रेलपथ ) महेंद्र सिंह ने बताया कि फिलहाल यह काम 18 किमी की लंबाई में काफूरपुर से कांकाठेर तक किया जाएगा। जिस पर 1.80 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। मशीनों से ट्रैक नवीनीकरण का काम कई दिन से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें