फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: रेलवे स्टेशन पर बन रहे पुल का काम जोर पकड़ा

Tue, 20 Aug 2024 02:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। रेलवे स्टेशन पर सवा तीन करोड़ की लागत से बन रहे पैदल यात्री पुल पर जल्द आवागमन शुरू हो सकता है। पुल के लिए लोहे के चार स्थानों पर लोहे के खंभे लगा दिए गए हैं। अब उन पर गार्डर रखे जाने का काम किया जाएगा। इसके बाद जीना तैयार करने, रेलिंग लगाने, पुल की छत बनाने का काम रह जाएगा। जो एक या दो महीने में पूरा हो सकता है।
विज्ञापन

23 अगस्त-22 की सुबह रेलवे स्टेशन पर आए रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से कई लोगों ने पैदल यात्री पुल बनाए जाने की मांग रखी थी। हवाला दिया कि पुल नहीं होने से शांति नगर, सैफी नगर, भानपुर व आस पास के गांवों के ग्रामीणों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नागरिकों की मांग को सुनते हुए रेल मंत्री ने मौके पर ही डीआरएम, मंडलीय अभियंता (इंजीनियरिंग) को स्थलीय निरीक्षण करने और पुल बनाने के लिए रिपोर्ट बना कर रेल मंत्रालय को भेजने के निर्देश दिए थे। पुल पर सवा तीन करोड़ रुपये की लागत आने का एस्टीमेट बनाकर भेजा गया। रेल मंत्रालय ने तुरंत धनराशि स्वीकृत कर दी।
कुछ माह बाद ही रेलवे ने पुल का काम शुरू करा दिया। जिसका 50 प्रतिशत काम हो गया है। मालगोदाम के निकट बनाए जा रहे पांच मीटर ऊंचे पैदल यात्री पुल के लिए चार स्थानों पर लोहे के 33 खंभे लगाए गए हैं। उन पर 9 गार्डर रखने का काम किया जाएगा। जिसके लिए ब्लॉक लेने की जरूरत पड़ेगी। गार्डर रखे जाने के बाद पैदल यात्री पुल पर चढ़ने और उतरने के लिए तीन जीने बनाए जाएंगे। रेलिंग लगाई जाएगी। पैदल यात्री पुल पर गार्डर रखने, रेलिंग लगाने, छत बनाने का सामान उत्तर रेलवे की जालंधर स्थित पुल कार्यशाला से सामान आ गया है। सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेलपथ महेंद्र सिंह ने बताया कि पैदल यात्री पुल पर गार्डर रखने के लिए ब्लॉक लिया जाएगा। 20 व 21 अगस्त का ब्लॉक मांगा गया था, लेकिन स्वीकृत नहीं किया गया। ब्लॉक लेकर गार्डर रखे जाने के बाद काम में और तेजी आएगी।एक दो महीने में पैदल यात्री पुल पर आवागमन शुरू हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें