फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जिला अस्पताल में बुखार के नौ मरीज भर्ती

Tue, 20 Aug 2024 02:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। गर्मी और उमस के चलते लोग बीमार पड़ रहे हैं। बुखार का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। शहर से लेकर गांव तक मच्छर का प्रकोप बढ़ गया है। स्थिति यह है कि इस मौसम में लोग बुखार की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल में सोमवार को बुखार के नौ मरीज भर्ती मिले। पिछले कुछ दिनों से जिले में बुखार के मरीज तेजी के साथ बढ़े हैं। गांव हो या शहर हर जगह बुखार के मरीजों की चारपाइयां बिछी देखी जा रही हैं। जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चरन सिंह ने बताया कि इस मौसम में बुखार के साथ पेट दर्द, उल्टी-दस्त सहित कई प्रकार के मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें