फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म पर शेड बनाने का काम शुरू

Tue, 07 Oct 2025 02:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म पर यात्रियों के लिए शेड बनाने का काम शुरू हो गया है। शेड का निर्माण होने से धूप में खड़े होकर ट्रेनों का इंतजार करने वाले यात्रियों को राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन का चयन अमृत भारत योजना के तहत किया जाने के कारण पुरानी इमारत ध्वस्त कर दी गई। यात्रियों के शरण स्थल टिनशेड भी तोड़ दिए गए। प्रतीक्षालय भी जमींदोज किया गया। दोबारा आधुनिक तरीके से निर्माण कार्य चल रहा है। भवन ध्वस्तीकरण का सबसे अधिक खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। यात्रियों को बारिश और धूप से बचने के लिए कोई ठिकाना नहीं है। वह जहां तहां खड़े होकर बारिश से बचते हैं।
उनको प्रकृति की मार से बचाने के लिए यात्री शेड बनाए जाने का काम चल रहा है। जिसका ढांचा बनाकर तैयार कर दिया गया है। उस पर चादर डालने का काम रह गया है। स्टेशन अधीक्षक केएल कश्यप का कहना है कि कुछ ही दिनों में यात्रीशेड बनकर तैयार हो जाएंगे। यात्रियों के सामने आ रही समस्या का निदान होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें