फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में लकड़ी कारोबारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। गजरौला से ट्रैक्टर-ट्राली लेकर लौट रहे लकड़ी कारोबारी की सड़क हादसे में मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

यह हादसा शनिवार की रात करीब नौ बजे नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के अकबरपुर पट्टी गांव के पास हुआ। धनौरा थानाक्षेत्र के ढींगरा पारा गांव निवासी जयवीर सिंह (35) पुत्र महेंद्र सिंह नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के गांव देहरी खुर्रम में लकड़ी का कारोबार करते थे। उन्होंने लकड़ी काटने की मशीन लगा रखी है। वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ वहीं रहते थे। शनिवार को जयवीर सिंह ट्रैक्टर-ट्राली में लकड़ी भरकर गजरौला स्थित एक फैक्टरी गए थे। लौटते समय उनकी ट्रैक्टर-ट्राली अकबरपुर पट्टी गांव के पास पहुंची थी। वहीं मार्ग किनारे उनका ट्रैक्टर एक पेड़ में टकरा गया। हादसे में जयवीर की मौत हो गई, जबकि उनका शव ट्रॉली के पीछे पड़ा मिले। सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। सरकारी एंबुलेंस के माध्यम से जयवीर सिंह को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। कारोबारी की पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजनों की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें