फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अग्रवाल भवन में महिलाओं की होगी 50 प्रतिशत हिस्सेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। नगर का अग्रवाल भवन आधी आबादी को 50 प्रतिशत की हिस्सेदारी देगा। महिलाओं को भवन से जोड़ने के लिए सदस्यता शुल्क कम की गई है। अगले तीन साल में 15 सौ सदस्य बनाए जाने का लक्ष्य है। जिसमें कम से कम 700 महिलाओं को सदस्य बनाया जाएगा।
विज्ञापन

बस्ती स्थित अग्रवाल भवन में अभी तक अध्यक्ष, प्रबंधक और अन्य पदाधिकारियों को मिला कर कुल 650 सदस्य हैं। जिनमें अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों सहित 200 महिला सदस्य हैं। भवन में आधी आबादी का प्रतिनिधित्व कम है। जिसे बढ़ाने पर खासा जोर है। अग्रवाल भवन के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार बंसल, महिला अग्रवाल सभा अध्यक्ष विनीता गर्ग का कहना है कि तीन साल में भवन के पदाधिकारियों की संख्या 15 सौ करने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें 50 प्रतिशत की हिस्सेदारी महिलाओं को दी जाएगी। इस कारण अग्रवाल भवन का सदस्य बनने के लिए सदस्यता शुल्क भी कम कर दी गई है। अधिक से अधिक महिलाओं को अग्रवाल भवन से जोड़कर सदस्य बनाया जाएगा। उनको समाज के अन्य कार्यों के लिए जागरूक किया जाएगा। जितने भी समाज के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, महिलाओं की भूमिका पुरुषों के बराबर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें