फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सीआरपीएफ के डीआईजी ने दी शहीद को सलामी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैलसा। सीआरपीएफ के डीआईजी ने बलिदानी जवान ताराचंद की शहादत की बरसी पर उनके पैतृक गांव पहुंच कर उनकी समाधि पर सलामी दी। जिससे परिजनों का सीना गर्व से चौड़ा हो गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव मिलक भूड़ड़िया के सीआरपीएफ के जवान ताराचंद 6 अप्रैल 2010 को दंतेवाड़ा की नक्सली हमले में बलिदान हो गए थे। इस हमले में उनके साथ 76 जवान बलिदान हुए थे। उनके परिवार में पत्नी निर्देश और बेटा विवेक कुमार हैं। गांव में ही ताराचंद की समाधि स्थल बनाई गई है। जहां प्रतिवर्ष उनकी बरसी मनाई जाती है। ग्रुप केंद्र रामपुर से डीआईजी डीके चौधरी ने जवानों के साथ पहुंचकर समाधि पर माल्यार्पण कर बलिदानी को सलामी दी। उनके पत्नी और बेटे को सम्मानित किया। हर संभव मदद का भरोसा दिया। सभी ने नम आंखों से ताराचंद को याद किया। बलिदानी की पत्नी ने बताया कि समय-समय पर अधिकारी आकर परिवार की कुशलता पूछते रहते हैं। इस दौरान मास्टर अफसर अली, अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें