अमरोहा। मध्य गंगा नहर के लिए गई जमीन का सर्किल रेट से चार गुना मुआवजा नहीं दिए जाने पर कूबी की महिलाएं भूख हड़ताल पर बैठ गई। किसानों के अनुसार जमीन पर रोजाना धरना दिया जाएगा।
कूबी समेत रामपुर घना एवं मोहनपुर के ग्रामीणों ने मध्य गंगा नहर के लिए अपनी जमीनें दीं थी। लेकिन उस समय किसी को भुगतान नहीं किया गया। अब प्रशासन पुराने सर्किल रेट से ही जमीनें अधिग्रहित करना चाह रहा है। लेकिन ग्रामीण मौजूदा सर्किल से चार गुना कीमत पर जमीनें देनें के लिए कतई तैयार नहीं हैं। किसानों ने प्रशासन को राष्ट्रपति के नाम संबोधित मांग पत्र सौंपते हुए इच्छा मृत्यु की मांग की थी। शुक्रवार को गांव की जमीन पर महिलाएं भूख हड़ताल पर बैठ गईं। शुक्रवार को पूनम, निर्दोश, सुनीता, रीतू एवं डिंपल भूख हड़ताल पर रहीं। किसानों का कहना है कि भूख हड़ताल रोजाना जारी रहेगी। महिलाओं ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्र्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित पत्र डीएम को सौंपकर इच्छा मृत्यू मांगी है।