फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता को लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांवा सादात(अमरोहा)। विवाहिता को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। आरोप है कि विवाहिता को गोली उसके पूर्व प्रेमी ने मारी है। मामले में तहरीर दे दी गई है। पुलिस घटना को संदिग्ध मानते हुए मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

यह घटना नौगांवा सादात थानाक्षेत्र में मंगलवार रात की है। दो साल पहले यहां रहने वाली युवती का प्रेम प्रसंग गैर बिरादरी के युवक के साथ चल रहा था। इस दौरान युवक की नौकरी दिल्ली में लग गई। लिहाजा वह प्रेमिका को छोड़कर दिल्ली में रहने लगा। आरोप है कि इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ तो प्रेमिका ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करा दिया था। यह मामला न्यायालय में विचाराधीन चल रहा है। इस बीच प्रेमिका का प्रेम प्रसंग पड़ोस गांव निवासी युवक के साथ हो गया। दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया।
आरोप है कि मंगलवार की रात करीब नौ बजे विवाहिता घर पर मौजूद थी। तभी पूर्व प्रेमी घर आया और उसे गोली मारकर फरार हो गया। सूचना मिलने पर मूं्ढ़ाखेड़ा चौकी प्रभारी सत्यदेव सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने घायल विवाहिता को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में तहरीर दे दी गई है। इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि महिला को छर्रे लगे हैं। पहले प्रेमी पर गोली मारने का आरोप है, जिस युवक पर आरोप है प्राथमिक जांच में उसके दिल्ली में मौजूद होने की जानकारी मिली है। पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें