अमरोहा। संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हो गई। महिला का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। पुलिस ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। काफी मशक्कत के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस पर मोर्चरी में रखवा दिया है।
रविवार की देर रात अतरासी रोड स्थित ओवरब्रिज के नीचे ट्रैक के बीचोबीच करीब 38 वर्षीय महिला का शव पड़ा मिलने से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही आरपीएफ-जीआरपी और देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। काफी मशक्कत के बाद भी महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस पर मोर्चरी में रखवा दिया है। एसओ सुरेश कुमार गौतम ने बताया कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि महिला की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। अगर पहचान नहीं होती है तो 72 घंटे बाद पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।