फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के सात मरीज हुए स्वस्थ, एक महिला मिली संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीरे-धीरे कम हो रही है। सोमवार को कोरोना से सात मरीज स्वस्थ हुए हैं, जबकि एक बुजुर्ग महिला संक्रमित मिली हैं। संक्रमित को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब तक संक्रमितों की संख्या 4394 पहुंच गई है। कुल 57 केस एक्टिव चल रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को गाजियाबाद के जिम्स लैब में प्रतीक्षारत आरटी-पीसीआर सैंपलों की रिपोर्ट नहीं आई है। जबकि एंटीजन किट और ट्रूनेट मशीन से 511लोगों की जांच कराई गई है। इसमे अमरोहा नगर की एक बुजुर्ग महिला संक्रमित पाई गई हैं। सीएमओ डॉ सौभाग्य प्रकाश ने बताया कि एक महिला कोरोना पॉजिटिव मिली हैं। उन्हें कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 4394 पहुंच गई है। कुल 57 केस एक्टिव चल रहे हैं। वहीं 389 आरटीपीसीआर सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। अबतक 253311 लोगों की जांच कराई जा चुकी है। जिसमें 702 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें