हसनपुर (अमरोहा)। नगर के एक मोहल्ले में मायके में विवाहित की मौत हो गई। मायके वालों के मुताबिक शुक्रवार शाम को विवाहित बेटी को उसका पति बीमार बताकर छोड़ गया था। हालत बिगड़ने पर चिकित्सक के यहां ले जाते समय उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। ससुरालियों के उत्पीड़न की वजह से बेटी की मौत होने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
नगर के मोहल्ला मनापुर निवासी काजल (26) की शादी करीब डेढ़ वर्ष पहले संभल के बहजोई थाना क्षेत्र के गांव अतरासी निवासी युवक के साथ हुई थी। मायके वालों के मुताबिक शुक्रवार शाम को उसका पति उसे लेकर मनापुर पहुंचा था। बीमार बताकर उसको छोड़कर चला गया। बह बहुत कमजोर हो चुकी थी। शनिवार सुबह को उसकी हालत बिगड़ गई। चिकित्सक के यहां ले जाते समय मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। मायके वालों ने आरोप लगाया कि बेटी के साथ ससुरालियों ने उत्पीड़न किया है। बुरी तरह से पीटा गया। जिससे वह कमजोर गई और उसकी की वजह से उसकी मौत हुई है। ससुरालियों पर कार्रवाई की मांग के लिए कोतवाली में तहरीर दी गई। प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिली है। जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई की जाएगी।