सड़क हादसों में रविवार को महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई।
पहला हादसा मंडीधनौरा में हुआ ।बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव जनैटा निवासी विनोद अपनी पत्नी पूजा (24) के साथ रसूलपुर माफी में अपनी रिश्तेदारी में बाइक से आया था। गांव में घुसने के लिए उसने अपनी बाइक मोड़ी थी। पीछे से आ रहे एक बाइक सवार ने विनोद की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। पीछे बैठी पूजा नीचे गिर गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी गोद से चार माह का मासूम उछल कर झाड़ियों में गिर गया। पुलिस ने शव अपने कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। विनोद की ओर से अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
उधर कोतवाली हसनपुर क्षेत्र के ग्राम झकड़ी निवासी पवन (30) अपने परिवार संग हरिद्वार जा रहा था। बिजनौर के चांदपुर के निकट ट्रैक्टर ट्राली से गाड़ी की टक्कर हो गई। इसमें पवन ने दम तोड़ दिया। शनिवार की रात लगभग 10 बजे चांदपुर के निकट हादसे में पवन की मौके पर ही मौत हो गई। उसका गंभीर घायल हो गया।