फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: महिला ने सराफ की दुकान से सोने के कुंडल किए चोरी

Fri, 24 Jan 2025 02:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

बुर्का पहने एक महिला ने सराफ की दुकान से सोने के कुंडल चोरी कर लिए। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। सराफ ने अज्ञात महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। साथ ही कुंडल की कीमत करीब 40 हजार रुपये बताई है। पुलिस सीसीटीवी के जरिए महिला की तलाश में जुटी हुई है।
मोहल्ला चामुंडा में राजकुमार की सराफ की दुकान है। बुधवार दोपहर उनकी दुकान पर बुर्का पहने एक महिला आई। दुकान पर राजकुमार का बेटा विकास बैठा हुआ था। महिला ने विकास से कानों की बाली व कुंडल दिखाने के लिए कहा, जिस पर विकास ने महिला को कुंडल व बाली दिखाई। इस दौरान महिला विकास को बातों में उलझाए रही और कुछ देर बाद महिला कुंडल पसंद नहीं आने की बात कह कर चली गई। कुछ देर में विकास ने डिब्बे का वजन किया तो वह करीब छह ग्राम निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच विकास के पिता राजकुमार भी दुकान पर आ गए। उन्होंने दुकान पर लगे सीसीटीवी को चेक किया तो महिला अपने पर्स में कुंडल रखते हुए नजर आ रही है। पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें