फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: महिला के साथ छेड़खानी, विरोध पर मारपीट

Thu, 16 Jan 2025 02:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। कोल्हू पर पति के लिए खाना लेकर जा रही महिला के साथ छेड़खानी एवं मारपीट का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर मामले में दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

रहरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का कहना है कि पति गांव के कोल्हू पर मजदूरी करते हैं। 27 अक्तूबर 2024 को रात आठ बजे वह अपने पति के लिए रोटी लेकर कोल्हू पर जा रही थीं। रास्ते में गांव के ही दो लोगों ने रोक लिया और गंदी नीयत से खेत में खींच लिया। छेड़ाखानी करते हुए कपड़े फाड़ दिए। विरोध करने पर मारपीट की गई। स्थानीय पुलिस से शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मामले में गांव के ही दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें