फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से महिला कांवड़िया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरक्षित कांवड़ यात्रा में जुटे पुलिस प्रशासन के हाथ पांव उस समय फूल गए जब बाइक की टक्कर से एक महिला कांवड़िया घायल हो गई। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

कोतवाली हसनपुर के गांव शेरगढ़ निवासी ऋषिपाल हरिद्वार से बाइक पर जल लेकर आ रहा था। सोमवार की देर रात पत्थरकुटी मंदिर के पास उसकी बाइक की टक्कर से कांवड़ लेकर जा रहे राजकुमार की पत्नी सीमा निवासी गांव जाडौल थाना खानपुर जिला बुलंदशहर घायल हो गई। महिला कांवड़िया के घायल होने की जानकारी मिलने पर पुलिस के हाथ पांव फूल गए।
थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे और सीमा को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। इसी दौरान एसडीएम व सीओ भी अस्पताल पहुंच गए। प्राथमिक उपचार के बाद महिला के पति राजकुमार ने बेहतर उपचार के लिए बुलंदशहर जाने की इच्छा व्यक्त की। पुलिस ने रात को ही निजी एंबुलेंस मंगाकर परिवार समेत उसे रवाना कर दिया। थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने बताया कि राजकुमार की तहरीर पर ऋषिपाल के खिलाफ लापरवाही से बाइक चलाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें