फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधार के रुपए मांगने पर दुकानदार पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
उधार के रुपये मांगने पर दबंगों ने दुकानदार पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। परिजनों ने दुकानदार को अस्पताल में भर्ती कराया। घटना में पुलिस ने दो सगे भाइयों समेत तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

ये घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र चौधरपुर गांव की है। क्षेत्र के गांव मिलक गौसपुर उर्फ चक पायती निवासी आसिफ की चौधरपुर में ट्रैक्टर पार्ट्स की दुकान चलाते हैं। आरोप है कि छह जुलाई को चौधरपुर निवासी युवक ने पांच हजार रुपये के पार्ट्स उधार लिए थे। उसने दो दिन में रुपये वापस लौटाने का वादा किया था लेकिन नहीं दिए। इसके बाद युवक 24 जुलाई को दुकान से सामान लेने पहुंचा तो दुकानदार आसिफ ने उधार लिए रुपये देने के लिए कहा। आरोप है कि इस बात से नाराज युवक ने अपने दो साथियों को बुला लिया और तीनों ने मिलकर दुकानादार को सड़क पर दौड़ा कर पीटा। धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच और बमुश्किल बचाया। आरोपी धमकी देते हुए चले गए। इंस्पेक्टर प्रवेज कुमार चौहान ने बताया कि मामले में अनवर, रियाजुल और कासिम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें