फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदर के हमले से बचने के चक्कर में छत से गिरी महिला, मौत

सार

बंदर के हमले से बचने के लिए महिला छत से गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।हरिओम शर्मा अपने मकान का निर्माण करा रहे हैं।बंदर के हमले से बचने के लिए जैसे ही वह पीछे की तरफ दौड़ी तो अनियंत्रित होकर छत से नीचे गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हसनपुर। बंदर के हमले से बचने के लिए महिला छत से गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला घर छत पर सुबह के समय टहलने गई थी।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला राजपूत कॉलोनी में हरिओम शर्मा का परिवार रहता है। हरिओम शर्मा अपने मकान का निर्माण करा रहे हैं। तो निर्माणाधीन मकान के पास ही एक घर में किराए पर रहे हैं। रविवार सुबह उनकी पचास वर्षीय पत्नी कमलेश घर की छत पर टहल रही थीं। इसी दौरान बंदर ने उन पर हमला कर दिया। बंदर के हमले से बचने के लिए जैसे ही वह पीछे की तरफ दौड़ी तो अनियंत्रित होकर छत से नीचे गिर गई। परिजन उन्हें निजी चिकित्सक के यहां ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतका ने अपने पीछे दो बेटे व दो बेटी छोड़ी हैं। बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। लोगों का कहना है कि बंदरों के आतंक से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन बंदर लोगों पर हमला कर रहे हैं। रास्तों और छतों पर झुंड बनाकर बंदर बैठे रहते हैं। नगर के लोगों ने बंदरों को पकड़वाने की मांग की है। वहीं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार त्यागी का कहना है कि छत से गिरकर हुई महिला की मौत के मामले की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें