फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, मायके वाले बोले- जहर देकर मारा

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

ख्यालीपुर ढाल गांव निवासी सरोज देवी (36) की मंगलवार सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह परचून की दुकान चलाती थी। उनके पति सुरेश की करीब एक साल पहले ही मौत हो चुकी है। मायके वालों ससुराल के लोगों पर जहर देकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मूलरूप से थानाक्षेत्र के गांव शहवाजपुर डोर निवासी सुरेश सैनी ख्यालीपुर ढाल पर परचून की दुकान चलाते थे और यहीं पर पत्नी सरोज देवी के साथ रहते थे। करीब एक साल पहले सुरेश सैनी की मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद सरोज देवी दुकान चलाकर गुजारा करती थीं। उनके कोई संतान नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि मंगलवार सुबह सरोज के सीने में दर्द उठा। जिस पर परिजन उन्हें लेकर निजी अस्पताल पहुंचे, जहां से गंभीर हालत में उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। इस पर परिजन मुरादाबाद ले गए, जहां पर सरोज की मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव घर ले आए। मौत की सूचना पाकर अमरोहा के अहमद नगर निवासी मायके वाले भी आ गए। उन्होंने सरोज देवी के ससुराल वालों पर जहर देकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें