फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: महिला की संदिग्ध हालात में मौत, पेड़ से लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)। थाना क्षेत्र के गांव नादनौर निवासी महिला प्रवेश देवी उम्र करीब 50 साल पत्नी नरेंद्र सिंह की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव निकटवर्ती गांव बिहापुरी में आम के बाग में पेड़ से लटका मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। महिला के भाई ने पति पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

ग्राम नादनौर निवासी नरेंद्र सिंह मजदूरी का काम करता है। उसकी शादी को करीब 30 साल हो गए हैं। नरेंद्र की पत्नी प्रवेश देवी का शव निकटवर्ती गांव बिहापुरी में आम के बाग में पेड़ से लटका मिला। बाग में घास काटने गई गांव की महिलाओं ने एक महिला का शव पेड़ से लटका देखा। कुछ ही देर में वहां ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर एसडीएम राजीव राज, क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार व थानाध्यक्ष निशांत राठी भी मौके पर पहुंच गए। दूसरी ओर महिला की तलाश करते घूम रहे उसके परिजन भी मौके पर आ गए। नरेंद्र ने महिला की शिनाख्त अपनी पत्नी प्रवेश देवी के रूप में की। इस दौरान महिला का भाई समरपाल भी मौके पर आ गया। समरपाल ने अपनी बहन की हत्या किए जाने का आरोप लगाया। समरपाल का आरोप था कि एक महिला के चक्कर में उसकी बहन की हत्या की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें