फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से महिला की मौत

सार

सड़क किनारे बैठ कर फसल की रखवाली कर रही बुजुर्ग महिला को बाइक सवार ने टक्कर मार दी।हादसे में बाइक सवार मिलक निवासी प्रताप और उसका साथी भी घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हसनपुर। सड़क किनारे बैठ कर फसल की रखवाली कर रही बुजुर्ग महिला को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे महिला मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक भी घायल हो गए हैं। उनका उपचार कराया जा रहा है। पुलिस ने बाइक सवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव सिकरौली मिलक निवासी 60 वर्षीय शांति पत्नी रघुवर रोजाना देर रात तक अपने खेत पर फसल की रखवाली करने जाया करतीं थी। वह शनिवार शाम को भी खेत पर गईं थी। देर शाम रास्ते के किनारे बैठकर वह फसल की रखवाली कर रहीं थी। इसी बीच रुखालू लिंक मार्ग पर तेज गति से बाइक सवार चालक ने महिला को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में बाइक सवार मिलक निवासी प्रताप और उसका साथी भी घायल हो गए हैं। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। उधर, बाइक सवार घायलों का अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार त्यागी का कहना है कि मामले में बाइक सवार युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें