फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हादसे में महिला की मौत, पति और दो बेटे गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली(अमरोहा)। होली के मौके पर ससुराल जाते समय डिडौली निवासी पिंटू की बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में उसकी पत्नी रिंकी (24) की मौके पर मौत हो गई। जबकि पिंटू कुमार और उसके दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

डिडौली गांव में दिवंगत होराम सिंह का परिवार रहता है। उनका तीसरे नंबर का बेटा पिंटू मेहनत मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करता है। उसके परिवार में पत्नी रिंकी देवी के अलावा एक बेटा ऋषभ और दूसरा रियांश है। पिंटू की ससुराल पाकबड़ा थानाक्षेत्र के भांडली गांव में है। सोमवार को होली पर पिंटू अपनी पत्नी रिंकी देवी और बेटा ऋषभ व रियांश के साथ बाइक से ससुराल जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक चौधरपुर गांव के सामने हाईवे पर पहुंची, तभी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में पिंटू कुमार और उनके दोनों बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि रिंकी देवी की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों की मदद से घायल पिंटू, ऋषभ और रियांश को जोया के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि रिंकी देवी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की वजह से दोनों परिवारों में चल रहीं होली की खुशियां काफूर हो गईं। घरों में मातम पसर गया।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें