डिडौली। पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। घटना में दोनों पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। जबकि पुलिस ने दोनों पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
मारपीट की ये घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव मूंढा इम्मा में हुई। यहां पर खुर्शीद और फैसल के परिवार रहते हैं। दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है। सोमवार की दोपहर फैसल अपने घर के बाहर खड़ा था, तभी पड़ोस में रहने वाले शाकिर बिना किसी बात के गाली-गलौज करने लगे। गाली-गलौज का विरोध करने पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। जमकर लाठी डंडे चले। एक दूसरे को जान से मारने की धमकी दी गई।
सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में फैजल की तहरीर पर शाकिर, खुर्शीद, फैद और कैफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जबकि खुर्शीद की तहरीर पर शमीम उर्फ समुम, वसीम, अच्छन और गुड्डू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।