फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोलाछाप के इलाज से महिला की मौत, हंगामा

सार

कोतवाली क्षेत्र के गांव में झोलाछाप के इलाज से गर्भवती महिला की मौत हो गई।इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली क्षेत्र के गांव में झोलाछाप के इलाज से गर्भवती महिला की मौत हो गई। इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। इसके बाद झोलाछाप मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव भैंसरोली निवासी रामकरण 26 वर्षीय पत्नी सीमा गर्भवती थी। उसे मंगलवार शाम को प्रसव पीड़ा शुरू हुई थी। गांव के ही एक झोलाछाप से घर बुलवाकर महिला का उपचार शुरू कराया गया। आरोप है कि झोलाछाप ने महिला को ड्रिप लगानी शुरू कर दी। कई ड्रिप लगाई गई। महिला की हालत में सुधार होने की वजह और खराब हो गई और देर रात उसकी मौत हो गई। महिला की मौत होने पर परिजन घबरा गए। उन्होंने झोलाछाप पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। हंगामा होते ही झोलाछाप गांव में क्लीनिक बंद करके फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। यह महिला को चौथा बच्चा था। झोलाछाप नोडल अधिकारी विशाल त्रिवेदी का कहना है कि मामला जानकारी में नहीं है लेकिन फिर भी जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें