फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदलकर 1.35 लाख रुपये निकाले, युवती पर केस

सार

रिटायर्ड शिक्षक का एटीएम कार्ड बदलकर कपड़े की दुकान पर काम करने वाली युवती ने 1.35 लाख रुपये निकाल लिए। इसके बाद वह एटीएम कार्ड और कपड़ा लेकर वापस घर चले गए थे। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मामले में राजकुमार एंड संस की दुकान पर काम करने वाली युवती के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रिटायर्ड शिक्षक का एटीएम कार्ड बदलकर कपड़े की दुकान पर काम करने वाली युवती ने 1.35 लाख रुपये निकाल लिए। पुलिस की शिकायत पर पुलिस ने युवती के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

ये मामला अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र का है। नगर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास द्वितीय में रिटायर्ड शिक्षक मुन्ना खान का परिवार रहता है। आरोप है कि 23 जुलाई की शाम मुन्ने का राजकुमार एंड संस की दुकान पर कपड़ा खरीदने गए थे। इस दौरान उन्होंने 650 का कपड़ा खरीदा था। लिहाजा उन्होंने अपना यूनियन बैंक का एटीएम कार्ड रिसेप्शन पर रुपये काटने के लिए दिया।
इसके बाद वह एटीएम कार्ड और कपड़ा लेकर वापस घर चले गए थे।
24 जुलाई को मुन्ने का एटीएम से रुपए निकालने पहुंचे तो उनका एटीएम कार्ड ब्लॉक निकला लेकिन शाम को उनके मोबाइल पर दस हजार रुपये निकालने का संदेश मिला। जिसके बाद मिलने का बैंक पहुंचे यहां स्टेटमेंट निकलवाने पर पता चला कि खाते से 1 लाख 35 हजार 500 रुपये निकाले गए हैं। भारी भरकम रकम निकलने की खबर मिलते ही मुन्ने खां के होश उड़ गए। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मामले में राजकुमार एंड संस की दुकान पर काम करने वाली युवती के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें