फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: धोखाधड़ी कर की दूसरी शादी, अब दहेज के लिए घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
जोया (अमरोहा)। मोहल्ला चौकीदारान निवासी शाहीन से पहले धोखाधड़ी से मुरादाबाद निवासी युवक ने दूसरी शादी कर ली। अब दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। मामले में पुलिस ने पति सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

जोया कस्बा के मोहल्ला चौकीदारान निवासी साजिद अली ने बेटी शाहीन की शादी 25 जून 2019 को मुरादाबाद जिले के हरथला थाना क्षेत्र के सब्जी मंडी निवासी राहत अली के साथ की थी। ससुराल जाकर शाहीन को पता चला कि उसका पति राहत पहले से शादीशुदा है, जबकि उसने ये बात छिपाकर रखी। हालांकि उसने पहली पत्नी को तलाक दे दिया था। आरोप है कि अब ससुराल वाले शाहीन पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। मायके से पांच लाख रुपये और बाइक लाने की मांग करने लगे। विरोध करने पर मारपीट करते थे। इतना ही नहीं ससुराल वालों ने शाहीन को मारपीट कर घर से निकाल दिया। नारी उत्थान केंद्र में समझौता के दौरान ससुराल वालों ने साथ रखने से इंकार कर दिया। अब शाहीन मायके में पिता के घर रहती है। उसने डिडौली कोतवाली में तहरीर दी थी। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में पति राहत अली, जेठ व जेठानी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें