फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: झोलाछाप के इलाज से महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव में झोलाछाप के इलाज से 30 वर्षीय महिला की मौत हो गई। सूचना पर परिजनों ने झोलाछाप की दुकान के बाहर हंगामा किया। हालांकि, मामले में ग्रामीणों ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया।
विज्ञापन

बछरायूं थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला को बीते दो दिन से बुखार आ रहा था। गांव के ही झोलाछाप से महिला का उपचार कराया जा रहा था। लेकिन, महिला की तबीयत में सुधार नहीं हुआ। मंगलवार सुबह झोलाछाप ने परिजनों को महिला से अपने यहां भर्ती कराया था, जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। इस पर महिला के परिजन हंगामा करने लगे। हंगामे की सूचना पर झोलाछाप के परिजन भी मौके पर आ गए। गांव के कुछ लोगों ने दोनों के बीच समझौता करा दिया। समझौता होने पर महिला के परिजनों की ओर से कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। पुलिस ने भी ऐसी किसी घटना की जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें