फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: निजी अस्पताल में पर प्रसव के बाद महिला की मौत, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव में प्रसव के बाद निजी अस्पताल में महिला की मौत हो गई। परिजनों ने उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इसके बाद बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव पर पिपलौती खुर्द निवासी 22 वर्षीय नजराना की शादी कुछ समय पूर्व सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव में हुई थी। गांव पिपलौती में ही निजी अस्पताल है। बुधवार की शाम को प्रसव पीड़ा के दौरान निजी अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया था जहां उसने एक बेटी को जन्म दिया। इसके बाद प्रसूता की हालत बिगड़ गई और कुछ समय बाद ही उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में रोष फैल गया और उन्होंने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। बाद में बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव को सुपुर्द ए खाक के लिए ले गए। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि इस तरह के किसी मामले की कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें