फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: योगासन चैंपियनशिप में गुरुकुल की छात्राओं ने झटके 12 पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
रजबपुर। श्रीमद दयानंद कन्या गुरुकुल महाविद्यालय चोटीपुरा में आयोजित हुए अस्मिता खेलो इंडिया योगासन चैंपियनशिप में गुरुकुल की 12 छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 11 स्वर्ण और एक रजत पदक पर कब्जा जमाया गया। गुरुकुल में आयोजित हुए कार्यक्रम में पदक विजेता छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कन्या गुरुकुल में 8 से 10 मार्च तक अस्मिता खेलो इंडिया के तहत राष्ट्रीय योगासन चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। जिसमे 29 प्रदेशों की योगासन एथलीट ने हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता में गुरुकुल की 12 छात्राओं ने पदक झटक उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। जिसमे 11 छात्राओं ने स्वर्ण तो एक छात्रा ने रजत पदक पर कब्जा जमाया है। प्रतियोगिता के जूनियर आयु वर्ग में आर्यांशी ने परंपरागत योगासन में रजत पदक व कलात्मक योगासन में स्वर्ण पदक, यशस्वी ने कलात्मक योगासन में स्वर्ण व उर्विका ने कलात्मक योगासन में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वहीं, सीनियर आयु वर्ग में सारिका व सिमरन ने कलात्मक जोड़ी योगासन में स्वर्ण पदक तथा इंदु व कनिका ने लयबद्ध जोड़ी योगासन में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को आचार्य सुमेधा, वेंकेटश्वरा विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति डॉ राजीव त्यागी, डीएम राजेश कुमार त्यागी आदि ने सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें