फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: छत पर कपड़े सुखाने गई महिला की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

कांकाठेर में छत पर कपड़े सुखाने गई अनिल खड़गवंशी की 32 वर्षीय पत्नी की 11 हजार वोल्टेज की बिजली लाइन की चपेट में आकर मौत हो गई। उसे परिजन निजी अस्पताल में ले गए। बाद में सीएचसी ले जाया गया। जहां पर देखते ही मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


मामला शुक्रवार दोपहर 12 बजे का है। ग्राम प्रधान पति हरिओम खड़गवंशी ने बताया कि किसान अनिल खड़गवंशी का घर गांव में हनुमान मंदिर के पास है। घर के बराबर में बिजली की 11 हजार वोल्टेज लाइन गुजर रही है। यह छत को छू रही है। शुक्रवार की दोपहर अनिल की 32 वर्षीय पत्नी ममता ने कपड़े धोए। जिनको वह छत पर सुखा रही थी। अचानक उसका हाथ 11 हजार वोल्टेज की लाइन के तार से लग गया। लाइन में उस वक्त बिजली आ रही थी। तार से हाथ लग जाने के कारण उसे बिजली ने पकड़ लिया। उसकी मौत हो गई। उसे बिजली द्वारा पकड़़े गए देख गांव के लोगों ने शोर मचाया। किसी तरह उसे छुड़ाया गया। वह गंभीर रूप से झुलस गई थी। तुरंत परिजन उसे निजी अस्पताल में ले गए। जहां पर उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सक ने बाहर ले जाने की सलाह दी। परिजन उसे सीएचसी में लेकर आए। जहां पर देखते ही मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस पहुंची। घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें