फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की मौत पर हसनपुर में बवाल, तोड़फोड़

Sun, 20 May 2018 01:51 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला /हसनपुर। 
विज्ञापन
मौत के बाद ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगाया और शव पर विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हसनपुर-रहरा रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। इससे गुस्साई भीड़ ने ट्रक चालक-परिचालक को पकड़ कर दुकान में बंद कर पिटाई की। भीड़ के चंगुल से चालक-परिचालक को छुड़ाकर चली पुलिस को भीड़ ने दौड़ा लिया। जीप में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने किसी तरह भागकर जान बचाई। इसके बाद बेकाबू भीड़ ने चार वाहनों में भी जमकर तोड़फोड़ की। बवाल की जानकारी मिलते ही एसडीएम और सीओ फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। पांच थानों का फोर्स बुला लिया गया। करीब दो घंटे तक उग्र भीड़ ने रोड पर जाम लगाए रखा।  
विज्ञापन

     
शनिवार को गजरौला थाना क्षेत्र के गांव शाहबाजपुर  निवासी चंद्रकला पत्नी प्रकाश हसनपुर के गांव शाहपुर कलां में अपने भाई के पोते के शोक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आई थी। दोपहर बाद वह अपनी बहन त्रिवेणी, भांजे अशोक के साथ बाइक पर बैठकर घर लौट रही थी। घर से निकलर जैसे ही बाइक रोड पर पहुंची तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को रौंद दिया। ट्रक का पहिया से चंद्रकला के सिर पर चढ़ गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बहन त्रिवेणी बुरी तरह से घायल हो गई। ट्रक लेकर भागता देख ग्रामीणों ने चालक परिचालक को बंधक बनाकर जमकर पिटाई की और कमरे में बंद कर लिया। हादसे की जानकारी मिलते ही इंस्पेक्टर डीके शर्मा फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। लेकिन जैसे ही पुलिस चालक और परिचालक को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर कोतवाली ले जाने लगी तो परिजनों के साथ ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। पुलिस व परिजनों में जमकर नोकझोंक हुई।
पुलिस पर चालक परिचालक को बचाने का आरोप लगाते हुए भीड़ ने पुलिस को दौड़ा लिया। लाठी-ठंडों से लैस ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कारते हुए रहरा-हसनपुर रोड जाम कर दिया। भीड़ का गुस्सा यहीं शांत नहीं हुआ उन्होंने जाम में फंसे चार से अधिक वाहनों में भी तोड़फोड़ कर दी। बवाल की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी, एसडीएम अमरेंद्र सिंह और सीओ अजय कुमार ने मौके पर पहुंचकर हालात संभाले। करीब दो घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें