ईद के लिए खरीदारी कर घर लौट रहे दंपंति की बाइक में ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमें महिला की गंभीर रुप से घायल हो गई। अस्पताल ले जाते समय महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लिया।
गांव हाजीपुर निवासी अकील और उसकी पत्नी सलमा गुरुवार की शाम करीब पांच बजे हसनपुर से ईद का सामान खरीद कर अपने गांव जा रहे थे। जैसे ही शाहपुर कला सरकारी स्कूल के पास पहुंचे तो पीछे से अनाज से भरे ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। सलमा नीचे गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आनन-फानन में नगर के ही चिकित्सकों को दिखाया लेकिन डॉक्टरों ने उसको बाहर ले जाने की सलाह दी। परिजन मेरठ को ले जा रहे थे कि रास्ते में सलमा 30 वर्ष की मौत हो गई। बताया जाता है कि सलमा चार बच्चो की मां थी। सलमा की मौत से ईद खुशियों की जगह घर में मातम छा गया।
बताया जाता है कि पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। सलमा ने रोजा रखा हुआ था जोकि ईद की तैयारियों के लिए हसनपुर से सामान खरीदने आई थी।