फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी की महिला कांस्टेबल से ठगी: UK से ठग ने किया मैसेज, पाउंड को रुपये में बदलने का झांसा देकर 9.35 लाख हड़पे

Sat, 29 Jul 2023 05:15 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

यूपी पुलिस में कांस्टेबल मंजू रानी को यूके के रहने वाले एलेक्स कार्लोस इंस्टाग्राम से मैसेज कर पाउंड को रुपये में बदलने के लिए कहा।
विज्ञापन
साइबर क्राइम(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइब ठग तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। जिससे आम आदमी ही नहीं पुलिस कर्मी भी अछूते नहीं बचे। अब यूनाइटेड किंगडम के रहने वाले व्यक्ति ने इंस्टाग्राम पर बात करके अपने पाउंड बदलवाने का झांसा देकर महिला कांस्टेबल से 9.35 लाख रुपये ठग लिए। अब आरोपी 11.35 लाख रुपये की ओर मांग रहा है। धोखाधड़ी का एहसास होने पर पीड़िता ने मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी दोनों के बीच बातचीत शुरू
मूलरूप से रामपुर जनपद के कैमरी थानाक्षेत्र के मालनखेड़ा की रहने वाली मंजू रानी यूपी पुलिस में कांस्टेबल है। उनकी तैनाती अमरोहा नगर कोतवाली में है। आरोप है कि दो जुलाई को यूके के रहने वाले एलेक्स कार्लोस से इंस्टाग्राम के माध्यम से बात हुई थी। इस दौरान एलेक्स कार्लोस ने बताया की उसके 65000 पाउंड मुंबई एयरपोर्ट पर है। जिन्हें रुपयों में बदलना है। उन रुपयों से मुंबई में एक मकान खरीदना है। 

आरोपी  महिला पुलिस कांस्टेबल से कर रहा और पैसों की मांग 
मंजू रानी आरोपी कार्लोस की मंशा को भांप नहीं सकी। आरोपी एलेक्स कार्लोस के विश्वास में आकर मंजू रानी ने मुंबई के दो अलग-अलग खातों में 9.35 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। लेकिन अब आरोपी 11 लाख 35 हजार रुपये की और मांग कर रहा है। धोखाधड़ी का एहसास होने पर मंजू रानी ने रुपये देने से मना कर दिया। तभी से आरोपी अलग-अलग मोबाइल नंबर से कॉल और व्हाट्सएप मैसेज कर रहा है। 
विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज किया मामला
पीड़िता ने मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी है। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि कॉन्स्टेबल की तहरीर पर यूनाइटेड किंगडम (यूके) के रहने वाले एलेक्स कार्लोस के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें