कांवड़ियों की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने उठाया कदम
सावन के चौथे सोमवार के लिए सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन ने शुक्रवार की शाम छह बजे से मुरादाबाद दिल्ली हाईवे सेट्रक, कंटेनर, निजी बस समेत भारी वाहनों को डायवर्ट करने की तैयारी शुरू कर दी है। इन वाहनों को रूट प्लान के तहत वैकल्पिक मार्गों से गुजारा जाएगा। जबकि हाईवे की एक लेन पर40 की स्पीड में रोडवेज बस, बाइक, कार, फल-सब्जी और दूध दही के वाहन चलेंगे। वहीं दूसरी लेन कांवड़ियों के लिए सुरक्षित कर दी गई है। सीओ विजय कुमार राणा ने बताया कि कांवड़ियों की संख्या को देखते हुए रूट प्लान कभी भी लागू किया जा सकता है।
यहां से गुजरेंगे भारी वाहन
बरेली से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को आंवला से शाहबाद, बिलारी, चंदौसी, बबराला, डिबाई, नरौरा, बुलंदशहर होते हुए भेजा जाएगा। रामपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को शाहवाद से डायवर्ट कर बिलारी, चंदौसी, बबराला, नरौरा होते हुए भेजा जाएगा। मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को वाया संभल, बबराला, नरौरा, डिबाई, बुलंदशहर, सिंकदरा होते हुए गाजियाबाद निकाला जाएगा।
मुरादाबाद से मेरठ को जाने वाले वाहनों टीएमयू के बगल से अगवानपुर बाइपास, छजलैट, नूरपुर, बैराज, मीरापुर, मवाना होते हुए भेजा जाएगा अमरोहा से दिल्ली जाने वाले वाहनों को शिवालां कलां, नूरपुर, बिजनौर, मेरठ, मवाना, गाजियाबाद होते हुए भेजा जाएगा। गाजियाबाद से बरेली-लखनऊ को जाने वाले वाहनों को लालकुआं की ओर मोड़कर दादरी, बुलंदशहर, डिवाई, नरौरा, गुन्नौर, सहसवान, बदायूं होते हुए भेजा जाएगा।