फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पौंड को रुपये में बदलने का झांसा देकर महिला कांस्टेबल से 9.35 लाख ठगे

Sun, 30 Jul 2023 01:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। साइबर ठग तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर लोगों को चूना लगा रहे हैं। अमरोहा कोतवाली में तैनात महिला कांस्टेबल से साइबर ठग ने पौंड को रुपये में बदलने का झांसा देकर 9.35 लाख रुपये ठग लिए। बाद में आरोपी ने 11.35 लाख रुपये की मांग ओर की तो महिला कांस्टेबल को ठगी का अहसास हुआ। पीड़िता ने मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

मूलरूप से रामपुर जनपद के कैमरी थानाक्षेत्र के मालनखेड़ा की रहने वाली मंजू रानी यूपी पुलिस में कांस्टेबल है। उनकी तैनाती अमरोहा नगर कोतवाली में है। आरोप है कि दो जुलाई को यूके के रहने वाले एलेक्स कार्लोस से इंस्टाग्राम के माध्यम से बात हुई थी। इस दौरान एलेक्स कार्लोस ने बताया की उसके 65000 पौंड मुंबई एयरपोर्ट पर है। जिन्हें रुपयों में बदलना है। उन रुपयों से मुंबई में एक मकान खरीदना है। मंजू रानी आरोपी कार्लोस की मंशा को भांप नहीं सकी। आरोपी एलेक्स कार्लोस के विश्वास में आकर मंजू रानी ने मुंबई के दो अलग-अलग खातों में 9.35 लाख रुपये खाते में ट्रांसफर कर दिए, लेकिन अब आरोपी 11 लाख 35 हजार रुपये की ओर मांग कर रहा है। धोखाधड़ी का एहसास होने पर मंजू रानी ने रुपये देने से मना कर दिया। तभी से आरोपी अलग-अलग मोबाइल नंबर से कॉल और व्हाट्सएप मैसेज कर रहा है। पीड़िता ने मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि कांस्टेबल की तहरीर पर यूनाइटेड किंगडम (यूके) के रहने वाले एलेक्स कार्लोस खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

साइबर ठगों से बचने के लिए लगातार लोगों को जागरूक किया जाता है। इसके बाद भी लालच में फंसकर लोग ठगी का शिकार हो रहे हैं। साइबर सेल में आने वाली शिकायतों का निस्तारण किया जा रहा है। - आदित्य लांग्हे, एसपी अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें