फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: अनजान व्यक्ति को एटीएम कार्ड देकर मदद मांगना पड़ा महंगा, 25 हजार रुपये निकाले

Tue, 02 Aug 2022 08:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

आरोपी ने चतुराई से एटीएम कार्ड बदलकर दूसरा एटीएम कार्ड विकास को थमा दिया। विकास पैसे न निकलने पर एटीएम बूथ से घर आ गया। कुछ देर बाद उसके चाचा के मोबाइल पर 25 हजार रुपये निकलने का संदेश आया तो एटीएम कार्ड बदलने की जानकारी हुई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटीएम कार्ड से रुपये नहीं निकलने पर युवक को अपने चाचा का एटीएम कार्ड अनजान व्यक्ति को देकर मदद मांगना महंगा पड़ गया। इस व्यक्ति ने मौका पाकर युवक के चाचा का एटीएम कार्ड बदल कर उसे दूसरा कार्ड थमा दिया और उसके एटीएम कार्ड से 25 हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर रुपये निकाले जाने का संदेश आने पर घटना की जानकारी हुई। पुलिस को तहरीर दी गई है।

विज्ञापन


सुल्तान नगर मोहल्ला निवासी विकास कुमार ने सोमवार को थाने में तहरीर दी। तहरीर में कहा कि वह अपने चाचा राजवीर का एटीएम कार्ड लेकर एक निजी बैंक के एटीएम बूथ पर रुपये निकालने गया। यहां काफी कोशिश करने के बाद भी रुपये नहीं निकले। तभी वहां पर एक अनजान शख्स आया और उसने भुगतान निकालने में विकास की मदद करने की बात कहते हुए एटीएम कार्ड ले लिया।

इस व्यक्ति ने चतुराई से एटीएम कार्ड बदलकर दूसरा एटीएम कार्ड विकास को थमा दिया। विकास पैसे न निकलने पर एटीएम बूथ से घर आ गया। कुछ देर बाद उसके चाचा के मोबाइल पर 25 हजार रुपये निकलने का संदेश आया तो एटीएम कार्ड बदलने की जानकारी हुई। थाना प्रभारी राजेश कुमार तिवारी का कहना है कि मामले की जानकारी है। तहरीर मिल गई है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें