फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब जिला अस्पताल के ब्लड बैंक परिसर

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला और धनौरा क्षेत्र में तेंदुए की दहशत के बाद अब जिला अस्पताल के ब्लड बैंक परिसर में भी तेंदुआ देखा गया है। इसकी एक 51 सेकेंड की सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हालांकि अस्पताल कर्मी फुटेज में दिखने वाला जानवर तेंदुआ है या जंगली बिल्ली इसको लेकर असमंजस में हैं। अस्पताल प्रशासन ने मामले की जानकारी वन विभाग के अफसरों को दी है। साथ ही मरीजों व तीमारदारों को सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

बीते एक सप्ताह से जिले के मंडी धनौरा और गजरौला क्षेत्र में तेंदुए की दहशत बनी है। मंडी धनौरा में शनिवार को वन विभाग की टीम ने एक तेंदुए को पकड़ा भी था। इसके बाद भी लोगों में तेंदुए की दहशत बरकरार है। लोगों ने जंगल में उसके बाद भी तेंदुआ देखने का दावा किया है। एक दिन पहले रविवार रात अमरोहा जोया मार्ग स्थित जिला अस्पताल की ब्लड बैंक परिसर में भी तेंदुआ देखे जाने की बात सामने आई है। ब्लड बैंक कर्मियों ने इसका सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल किया है। ये वीडियो करीब 51 सेकेंड का है। वीडियो में तेंदुआ दिख रहा है। इस पर ब्लड बैंक कर्मियों के होश उड़ गए। जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चरन सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया फुटेज में दिख रहा जानवर तेंदुआ ही है। लिहाजा अस्पताल परिसर में भर्ती मरीजों-तीमारदारों व कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। वन विभाग के अफसरों को भी इसकी जानकारी दे दी गई है। वहीं कुछ अस्पताल कर्मियों में असमंजस की स्थिति है। उनका कहना है कि फुटेज में दिख रहा जानवर तेंदुआ है या जगंली बिल्ली। इस पर अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें