फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर ठग ने खाते की केवाईसी कराने का झांसा देकर 3.25 लाख निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
खाते की केवाईसी कराने का झांसा देकर साइबर ठग ने किसान के फोन में एनीडेक्स एप इंस्टॉल करा लिया। बाद में उनके खाते से 3.25 लाख रुपये निकाल लिए। धनराशि कटौती का संदेश मिलने के बाद किसान के होश उड़ गए। आनन-फानन में उन्होंने फोन का इंटरनेट बंद कर दिया। जिससे बाकी रुपये बच गए। पीड़ित ने मुरादाबाद साइबर सेल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के कटाई गांव में किसान हरभजन सिंह का परिवार रहता है। उनका खाता एसबीआई की एक शाखा में है। उनका आरोप है कि 24 फरवरी को उनके मोबाइल पर एसबीआई के नाम से एक संदेश आया था। जिसमें केवाईसी अपडेट कराने के लिए लिखा हुआ था। लिहाजा हरभजन सिंह ने उसी नंबर पर फोन किया, जिससे संदेश आया था। फोन पर बात करने वाले साइबर ठग ने खुद को बैंक अधिकारी बताते हुए केवाईसी अपडेट कराने को कहा।
इस दौरान किसान हरभजन सिंह उसके झांसे में आ गए। साइबर ठग ने उनसे मोबाइल पर एनी डेस्क एप्लीकेशन इंस्टाल करा लिया। इसके बाद साइबर ठग ने चार बार में उनके खाते से तीन लाख 25 हजार रुपये निकाल लिए। फोन पर खाते से रुपये की कटौती का संदेश देखकर हरभजन सिंह के होश उड़ गए। उन्हें ठगी का अहसास हुआ तो उन्होंने अपने मोबाइल की इंटरनेट डाटा बंद कर दिया। जिसके चलते उनके खाते में बचे बाकी रुपये बच गए। इस मामले में हरभजन सिंह ने मुरादाबाद साइबर सेल थाना में तहरीर दी थी। तभी से पुलिस मामले की जांच कर रही थी। अब छह महीना बाद साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात ठग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें