अमरोहा। एक दिन पहले सोमवार को जहां सर्द हवा के साथ बूंदाबांदी ने ठंड का अहसास कराया। वहीं, मंगलवार को दिन में धूप खिलने से राहत मिली। लेकिन, शाम होते ही गलन बढ़ने से ठिठुरन बढ़ गई। जिससे लोग ठिठुरने को मजबूर रहे। हालांकि, दिन में कई बार बादल उमड़े। मंगलवार को अधिकतम तापमान 21 तो न्यूनतम नौ डिग्री रहा।
विज्ञापन
दिसंबर का आखिरी सप्ताह चल रहा है और सर्दी में लगातार इजाफा हो रहा है। वहीं, मौसम में उतार चढ़ाव हो रहा है। सोमवार को ठंडी हवा चलने के साथ दिन भर बादल छाए रहे थे। शाम से लेकर देर रात तक बूंदा-बांदी होने से ठंड और अधिक बढ़ गई थी। अधिकतम तापमान 19 तो न्यूनतम नौ डिग्री पहुंच गया। मंगलवार सुबह भी को अच्छी खासी ठंडक रही। लोग घरों से निकले तो कपड़ों से ढककर। हालांकि, दोपहर 10 बजे के बाद से अच्छी धूप खिलने से ठंड से राहत मिली। शाम होते-होते सर्दी में इजाफा हो गया।
गलन और ठिठुरन से लोग परेशान नजर आए। जगह-जगह लोग अलाव पर तापते नजर आए। शाम होते ही बाजार में भी चहल-पहल कम नजर आई। जिला कृषि अधिकारी बबलू कुमार ने बताया कि आने वाले दिनों सर्दी में इजाफा हो रहा है। तापमान में अभी और भी गिरावट दर्ज की जाएगी।
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर खानपान स्टाल की जांच करते बम डिस्पोजल स्क्वैड